Live

गांजा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई

पुलिस ने गांजा के साथ 1 युवक को किया अरेस्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : खबर है रामगढ़ की जहां पुलिस ने भुरकुंडा रीवर साईड में छापेमारी कर 13.5 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस 2 अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है.


पतरातु एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सूचना मिल रही थी कि किराने की दुकान से गांजा की तस्करी हो रही है. जानकारी के बाद गमेश पाण्डेय और दो अन्य के किराना दुकान के साथ उनके घरों में छापेमारी की गई. छापेमारी में उसके दुकान और दुकान से सटे घर से 13.5 किलो गांजा बरामद किया गया है. छापेमारी के दौरान गणेश पाण्डेय को अरेस्ट कर लिया गया है जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


पूरे मामले में गिरफ्तार अभियुक्त पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे नारकोटिक्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया जबकि अन्य दो की गिफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें