Live

BIG BREAKING

गंगा नदी में एलसीटी हादसे में चालक समेत हाइवा बहा, डीसी के नेतृत्व में रेस्क्यू कार्य जारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

साहेबगंज : बड़ी खबर साहेबगंज से जहां सोहनपुर-मनिहारी डीबीएल लोडिंग पॉइंट पर मनिहारी गंगापुल निर्माण कार्य में लगे एलसीटी एम वी इनफ्रालिंक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हादसे में हाइवा गंगा में समाने की खबर आ रही है. हादसे में हाइवा के साथ गंगा में समाए ड्राइवर की खोजबीन को लेकर रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया है.

डीसी रामनिवास यादव राहत और बचाव कार्य को लेकर घटना स्थल पर मौजूद हैं. उन्होंने कहा है कि जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक एक हाइवा चालक के गंगा में समा जाने की बात सामने आई है. वहीं दो या तीन ट्रक गंगा में समाने की भी बात आ रही है. हालांकि एक गाड़ी की पुष्टि हुई है. रेस्क्यू कार्य जारी है. गंगा में खोजबीन के बाद ही सही तथ्य सामने आएगी कि कितनी गाड़ियां एलसीटी से गंगा में गिरी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें