Live

JHARKHAND NEWS

​​गंगा दशहरा के मौके पर रन फॉर सुवर्णरेखा

A
Arti singhलेखक

गंगा दशहरा के मौके पर रन फॉर सुवर्णरेखा का आयोजन

रांची: गंगा दशहरा के मौके पर रन फॉर सुवर्णरेखा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने मौके पर कहा कि इस तरह का कार्यक्रम एक सराहनीय प्रयास है.उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग जल,जंगल और जमीन पर अधिक निर्भर रहते हैं, इसलिए हमें प्राकृतिक और नैसर्गिक संरचनाओं का संरक्षण करना चाहिए. जिस तरह ग्लोबल वार्मिंग हो रही है,उससे शहरी क्षेत्र के लोगों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर अधिक ध्यान देना चाहिए. सभी लोग जागरुक हों और पर्यावरण को बचाने की मुहिम में आगे आएं.

जयपाल सिंह स्टेडियम से सुवर्णरेखा नदी तट (चुटिया) तक यात्रा

इस मौके पर रांची नगर निगम के नगर आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि ये कार्यक्रम एक जागरुकता मुहिम है, जबतक लोग जागरुक नहीं होंगे और सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ेंगे, तो आम जनता को ही दिक्कत होगी.यात्रा पर्यावरण को बचाने और अपने प्राकृतिक जलाशय और वातावरण की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध होने के लिए निकाली गई.गंगा यात्री पियूष पाठक ने सुवर्णरेखा नदी को बचाने और उसे अतिक्रमण मुक्त कराने की योजना पर विस्तार से जानकारी दी.इस कार्यक्रम में रांची सिटिजंस फोरम ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. फोरम के दीपेश निराला ने बताया कि रन फोर सुवर्णरेखा कार्यक्रम के तहत जयपाल सिंह स्टेडियम से लेकर चुटिया के सुवर्णरेखा नदी घाट तक यात्रा निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों की तादाद में शहरवासी और बच्चे शामिल हुए.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें