Live

JHARKHAND POLITICS

गम्हरिया थाना में महिला से कथित दुष्कर्म पर BJP हमलावर, हेमंत सरकार को ठहराया जिम्मेदार

D
Deepak Kumarलेखक

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश सिंह ने कहा- जब थाने में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं,तो आम महिलाओं की सुरक्षा का क्या होगा?पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों को लेकर सरकार पर साधा निशाना
रांची/सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना में महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद झारखंड की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश सिंह ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

प्रकाश सिंह ने कहा कि झारखंड में महिलाओं के साथ हैवानियत की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी राज्य की मां, बहन और बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई है।

थाने में ही महिला सुरक्षित नहीं तो कहां जाएंगी महिलाएं?
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची एक पीड़ित महिला के साथ कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने ही दुराचार की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिस थाने में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो राज्य में आम महिलाओं की सुरक्षा की क्या गारंटी है?

हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना
प्रकाश सिंह ने इस पूरे मामले के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाएं सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

बीजेपी प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को आने वाले समय में राजनीतिक तौर पर इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं, घटना से जुड़े आरोपों की जांच और पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई पर भी सबकी नजरें टिकी हैं।

रांची से राजीव मोहन की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें