भारत को लगा बड़ा झटका
नीरज चोपडा राष्ट्रमंडल खेलों से हुए बाहर...इंजूरी बन गयी वजह...
पटना। 28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हो रहा है। लेकिन खेल शुरु होने से 2 दिन पहले ही भारत को बडा झटका लगा है। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मैेडल जीतने वाले नीरज चोपडा इस खेल से बाहर हो गए है. हाल ही में हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में नीरज चोपडा चोटिल हो गए थे। भारतीय ओलंपिक संघ ने इसकी जानकारी दी है।
अभी दो दिनों पहले ही नीरज चोपडा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन स्पर्द्धा में सिल्वर मेडल जीता है। लेकिन उस दौरान थ्रो के दौरान ही उनकी जांघों में खिंचाव आया था। चोट के कारण नीरज चोपडा का 6 में से 3 थ्रो फाउल हुआ था और वे एक बारप फिसल भी गए थे। डाक्टरों ने उन्हें फिलहाल आरोम करने की सलाह दी है। जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों से अपना नाम वापस ले लिया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।