Live

गजराज ने लगाई महावत की नैया पार

उफनती नदी में फंसी थी साथी की जान, जानें पूरा मामला

A
ASHISH KUMARलेखक

वैशाली : खबर है वैशाली जिले से जहां गंगा नदी में महावत को अपनी पीठ पर बिठाकर हाथी का तैरते हुए गंगा पार करने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देखेत ही देखते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। खास बात यह है कि उफनती नदी को पार करने के दौरान कई बार हाथी तेज धाराओं के बीच लड़खड़ा जाता है लेकिन अपने पीठ पर बैठे महावत को साथ लेकर नदी पार करने में कामयाब हो जाता है। इस दौरान घाट किनारे खड़े कई लोग पूरा माजरा देख दातों तले उंगलियां दबा लेते हैं।

मामला वैशाली के राघोपुर इलाके का है जहां महावत जान जोखिम में डालकर रुस्तमपुर घाट से पटना जेठुली घाट जाने के लिए हाथी के साथ नदी में उतर गया। महावत जान जोखिम में डालकर हाथी के साथ नदी में उतर गया। गजराज लगभग 1 किलोमीटर तक उफनती गंगा को तैरकर नदी पार करने में कामयाब हो गया।

वहीँ बीच मझधार में कई बार ऐसा लगा कि अब हाथी और महावत दोनों डूब जायेंगे। इस दौरान हाथी को कई बार लड़खड़ाता देखा घाट किनारे मौजूद लोग हैरान रह गए और भगवन से दोनों की सलामती की दुआ मांगने लगे। आख़िरकार दोनों के घाट किनारे पहुंचते ही लोगों ने हरहर महादेव का जयकारा लगाया। साथ ही हाथी के गुणगान में लग गए।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें