Live

Bihar News

बीच मझधार में खत्म हो गई तीन दोस्तों की दोस्ती, गांव में मची चीख-पुकार

P
Prasoon Pandeyलेखक

MUZAFFARPUR :मुजफ्फरपुर जिले मे एक साथ तीन दोस्तों की जिंदगी खत्म हो गई। वाया नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है।

ये घटना जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 24 की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मोहम्मद अरमान, 8 वर्षीय राजा बाबू और 8 वर्षीय मोहम्मद रमजान के रुप में हुई है। तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। तीनों के बीच गहरी दोस्ती थी।

आज दोपहर एक साथ बाया नदी में नहाने के लिए निकले थे। उस दौरान राजाबाबू और रमजान गहरे पानी में चले गये, जिसके बाद अपने दोस्त को बचाने के लिए इशारा किया। दो दोस्तों को डूबता देख बाया नदी में मोहम्मद अरमान ने छलांग लगा दी। गहरे पानी होने की वजह से एक साथ तीनों दोस्त की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

एसडीआरएफ और लोगों की मदद से शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें