Live

Jharkhand News

निरसा में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोगों का फ्री हेल्थ चेकअप किया गया

V
vivek pandeyलेखक

निरसा : एग्यारकुंड प्रखंड के मेढा पंचायत सचिवालय में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. मैथन सिरामिक और अशर्फी हॉस्पिटल धनबाद के संयुक्त तत्वाधान में इस शिविर का आयोजन किया गया. इसमें मुफ्त स्वास्थ्य जांच के साथ मुफ्त दवा,मुफ्त रक्त जांच, ईसीजी और कैंसर के जांच किए गए. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मरीजों ने अपनी अपनी जांच करवाई और शिविर का लाभ लिया.

मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर की शुरुवात कंपनी के निदेशक अजय शर्मा,ध्रुव अग्रवाल,रितिका तुलस्यान,प्रदीप अग्रवाल , डाक्टर संजय कुमार और पंचायत के मुखिया मनोज राउत ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में कुल 189 मरीजों ने अपनी जांच करवाई।इधर कंपनी के निदेशक अजय शर्मा ने बताया की मैथन सिरामिक पिछले तीन दशक से भी ज्यादा समय से क्षेत्र में अपने सीएसआर मद से समाज हित में काम करती आई है और आज इसी कड़ी में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन अशर्फी अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें