Live

JHARKHAND NEWS

गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता

A
Arti singhलेखक

गढ़वा: जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । TSPS के नाम पर आपराधिक गुट बना रहे संगठन का पुलिस ने किया पर्दाफाश किया है। रमकंडा पुलिस ने इस उग्रवादी संगठन के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें आनंद सिंह, राहुल कुमार, संतोष चौधरी, नन्हकू चौधरी, नंदू विश्वकर्मा, जितेंद्र चौधरी के पास से पांच देसी कट्टा, 5 जिंदा गोली समेत अन्य सामान बरामद किया है। एसपी दीपक कुमार पांडे ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना पर ठोगापानी जंगल में अनुमंडल पुलिस अधिकारी रंका के नेतृत्व में भंडरिया थाना प्रभारी , रमकंडा थाना प्रभारी, रंका थाना प्रभारी अनिल नायक एवं शस्त्र बल के जवान के साथ छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसके बाद इन सभी को गिरफ्तार किया गया। इन उग्रवादियों से पूछताछ के बाद कई हथियार भी बरामद किए गए।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें