Live

मनेरशरीफ में की चादरपोशी

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने की चादरपोशी, देश-प्रदेश में अमन-चैन की मांगा दुआ

G
GYAN SINGHलेखक

Desk:भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री रहे वरिष्ठ भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने लोकप्रिय मनेरशरीफ खानकाह पहुंचकर सज्जादानशीन सैयद शाह तारिक एनैतुल्लाह से मुलाकात की।



मनेरशरीफ खानकाह के रवाकशरीफ में दुआ करने के साथ ही दरगाह मखदूम याहिया मनेरी के मज़ार पर चादरपोशी की। मनेर शरीफ की दौरे पर सैयद शाहनवाज हुसैन जी के साथ मनेर नगर परिषद् के अध्यक्ष श्री विद्याधर विनोद, खानकाह के अनन्य सहयोगी सैयद आसिफ अहमद, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ० निखिल आनंद, बिहार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री सैयद नौशाद अहमद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अब्दुल रहमान मौजूद रहे।

इस अवसर पर मनेर नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मनेर दियारा मंडल भाजपा अध्यक्ष उमेश यादव, बिहटा पश्चिम मंडल भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सुधांशु कुमार सिंह, राजू यादव और गुलशन कुमार भी मौजूद रहे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें