Live

Manmohan Singh

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह, बेटी ने दी मुखाग्नि, नम आंखों से राष्ट्रपति, PM समेत कई नेताओं ने दी अंतिम विदाई

P
Prasoon Pandeyलेखक

Manmohan Singh Funeral :देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गये। शनिवार को निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया, जहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के बाद अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन की पत्नी गुरशरण कौर, बड़ी बेटी उपिंदर सिंह (65), दूसरी बेटी दमन सिंह (61) और तीसरी बेटी अमृत सिंह (58) निगम घाट पर मौजूद थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने परिवार से भी मुलाकात की।

वहीं, निगमबोध घाट पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के दौरान भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पहनाई गई। आपको बता दें कि उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी को याद रखने के लिए उसके एक रंग को अपनी पगड़ी का सिग्नेचर कलर बना लिया था।

विदित है कि गुरुवार (26 दिसंबर) की रात मनमोहन सिंह का दिल्ली AIIMS अस्पताल में निधन हुआ था। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें