BREAKING NEWS
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से मिली जमानत
इस वक्त की बड़ी खबर ये है कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से ज़मानत मिल गयी है. हाईकोर्ट से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है.
क्या है मामला ?
झारखंड में जमीन घोटाला मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर पर झारखंड हाई कोर्ट से फैसला आ गया है. हाईकोर्ट में हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. जिसके बाद आज उन्हें ज़मानत मिल गयी और जल्द ही अब हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ सकते हैं. बता दें कि इस मामले मेंअदालत ने अपना फैसला 13 जून को सुरक्षित रख लिया था. सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट में कई अहम सबूत पेश किए थे ईडी ने यह भी दावा किया था कि बड़गाईं की 8.5 एकड़ जमीन पर कब्जे के लिए हेमंत सोरेन ने अधिकारियों की मदद ली थी .
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।