झारखंड की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत
बीजेपी में शामिल हो सकते हैं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, दिल्ली पहुंचे, कई विधायक भी संपर्क में
रांची :झारखंड की सियासत में अचानक से उबाल आ गया है. अचानक से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन दिल्ली पहुंच गये. इससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. वो कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंचे हैं. वो अचानक दिल्ली क्यों पहुंचे, किसी को कुछ अता पता नहीं है. लेकिन उनके दिल्ली पहुंचते ही झारखंड की सियासत में भुचाल सी आ गई. खबर ये भी है कि चंपाई सोरेन के संपर्क में JMM और कांग्रेस के कई विधायक भी हैं. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कई विधायक दिल्ली भी पहुंच गये हैं. सूत्र बता रहे हैं कि चंपाई सोरेन के संपर्क में 6 विधायक हैं. सभी बीजेपी नेताओं से मिल सकते हैं. चंपाई सोरेन के साथ बीजेपी में शामिल होने की संभावना है.
घर और सोशल मीडिया से JMM का झंडा हटाया
चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इस खबर पर तो अभी मुहर नहीं लगी है. लेकिन वो JMM से नाता तोड़ सकते हैं. इस खबर पर मुहर लगती दिख रही है. एक चौकाने वाली खबर सामने आई है. जो सियासत में कहीं खिचड़ी पकने का पुख्ता प्रमाण है. चंपाई सोरेन ने अपने एक्स हैंडल से जेएमएम हटा दिया है. साथ ही उन्होंने अपने सरायकेला आवास से पार्टी का झंडा और बैनर पोस्टर को हटवा दिया है. राजनीतिक विशेषज्ञ केवल इसे एक संयोग नहीं मान रहे हैं. वो झारखंड की सियासत में होने वाली बड़ी बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं.
क्यों गर्म हुआ अटकलों का बाजार ?
चंपाई सोरेन कोलकाता पहुंचे तो खबर ये आई कि वहां वो बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से मिले हैं. हालांकि इस खबर में कितना दम है, अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इस खबर को मीडिया में आने के बाद से ही झारखंड में अटकलों का बाजार गर्म हो गया. असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी के झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा से चंपाई सोरेन और जेएमएम के कई नेता लगातार संपर्क में रहने की बात भी सामने आ रही थी।
कयासों पर क्या बोले चंपाई सोरेन ?
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जब दिल्ली पहुंचे, तब पत्रकारों ने कई सवाल दाग दिये. उनमें ये सवाल भी था, दिल्ली क्यों आए हैं, क्या बीजेपी नेताओं से मुलाकात हुई है ? जवाब देते हुए चंपाई सोरेन ने किसी बीजेपी नेता से मुलाकात की बात को सीधा नकार दिया. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से उनकी मुलाकात नहीं हुई है. साथ ही दिल्ली क्यों आये हैं. इसका जवाब देते हुआ उन्हे कहा कि वो निजी कारणों से यहां आये हैं. जब पत्रकारों ने सवाल किया कोलकाता क्यों गये थे, तो उन्होंने बताया कि कोलकाता के रास्ते वो दिल्ली आये हैं. इसका कोई विशेष मकसद नहीं है. साथ ही ये बाताया कि अभी हम जहां पर हैं, वहीं पर रहेंगे। बताया जा रहा है कि वो हेल्थ चेकअप के लिये दिल्ली पहुंचे हैं. तीन दिनों तक यहीं रहेंगे.
कौन-कौन विधायक चंपाई के संपर्क में ?
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार 6 विधायक चंपाई सोरेन के संपर्क में हैं. JMM का इन विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. इन विधायकों में चमरा लिंडा, समीर मोहंती, रामदास सोरेन, दहशरथ गगराई शामिल हैं. पूर्व विधाक लोबिन हेम्ब्रम तो पहले से ही JMM से नाराज चल रहे थे. वो बीजेपी में शामिल होने के कई संकेत दिया था. हालांकि अभी तक उन्होंने इस बात की अधिकारिक पुष्टी नहीं की है.
आपको बता दें पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का कोल्हान में बड़ा प्रभाव है. अगर वो जेएमएम से नाता तोड़ते हैं तो कोल्हान में पार्टी को बड़ा नुकसान होने की संभावना है. साथ ही बीजेपी के लिये वो बड़ा फेस बन सकते हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।