Live

सहरसा बंद

जेल से बाहर निकलने के बाद पहली बार सड़क पर उतरे पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन

A
Arun Chourasiaलेखक

Saharsa:-आजीवन कारावास की सजा काट कर बाहर निकले पूर्व बाहुबली सांसद आनदन मोहन आज अपे समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरे हैं. सहरसा में एम्स निर्माण सहित विकास के अन्य मुद्दों को लेकर उन्हौने बंद बुलाया है.और इस बंद को सफल बनाने के लिए वे खुद सड़कों पर उतरे हैं.



पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह के आह्वान पर एम्स निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले सहरसा में बन्द बुलाया गया है।वहीं सभी दलों, व्यवसाइयों एवं आम नागरिक ने पूरे शहर की दुकाने बन्द कर इस ऐतिहासिक बन्द को समर्थन किया है।सुबह से ही दुकानों में ताला लटका हुआ है.वहीं सड़क पर वाहनों का परिचालन भी बंद है.शहर के सभी चौक चौराहों पर सन्नाटा पसरा हुआ है.

पिछले कई दिनों से 31 जुलाई को सहरसा को बंद कराने की घोषणा की गई थी।इस ऐतिहासिक बन्द को लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहे को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. वही सर्वदलीय बंद पूरी शांति पूर्ण तरीके से किया गया सभी दल अपने अपने झंडे बैनर लेकर बाइक से पैदल बंद करवा रहे थे।इस कड़ी में bjp विधायक आलोक रंजन ने भी इस बन्द का समर्थन किया है और अपने दर्जनों नेता व कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर कर बन्द का समर्थन किया है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें