Live

वनकर्मी बना शराबी..

बगहा में पुलिस ने रेंजर समेत तीन वनकर्मी को नशे की हालत में पकड़ा..

A
Arun Chourasiaलेखक

Bagha:-शराबबंदी वाले बिहार में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शराब पीकर घूम रहें हैं..ऐसे ही शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.यह कार्रवाई चंपारण के बगहा अऩुमंडल क्षेत्र में हुई है.


बगहा के नौरंगिया थाना की पुलिस ने मदनपुर वन क्षेत्र के रेंजर उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.उमेश के साथ तीन वनकर्मी को भी गिरफ्तार किया गया है.

वनपाल सुजीत पासवान और गार्ड बृजेश की भी गिरफ्तारी हुई है.

मिली जानकारी के अऩुसार रेंजर उमेश और उनके सहयोगी यूपी से शराब पीकर बिहार लौट रहे थे.और रास्ते में नौरंगिया थाना की पुलिस ने मदनपुर मोड़ के पास से इनको गिरफ्तार किया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें