Live

JHARKHAND NEWS

मधुबन में शक्ति संगम कोलकाता द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम

A
Arti singhलेखक

न्यूज़ डेस्क: "परहित सरिस धरम नहीं भाई।" पंक्ति को चरितार्थ करते हुए युवा शक्ति संगम कोलकाता द्वारा अपने चिर परिचित अंदाज में समाज के अंतिम पायदान पर बैठकर अपना जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद भाई-बहनों और बच्चों के प्रति अपने दायित्व और जिम्मेदारी को निभाते हुए झारखंड प्रदेश के गिरिडीह जिला के मधुबन तराई क्षेत्र,बीस तीर्थंकरों का निर्वाण स्थल के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के डुमरी प्रखंड के जोभी गांव में जरूरतमंद भाई,बहनों और बच्चों के बीच नूतन वस्त्र, पाठ्य सामग्री के साथ साथ भोजन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस कार्यक्रम से हजारों ग्रामीण लाभांवित हुए।इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष श्रीमान बिमल सिपानी और संचालन कार्यकारी अध्यक्ष विजय तिवारी ने किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के उपाध्यक्ष महेंद्र चौधरी,श्रीपाल पारख, नरेंद्र बैद,आलोक जैन, अशोक सिंह,करण सिंह विनायकिया, लालचंद डागा, प्रमोद भंसाली, सुंदरलाल राखेचा,अश्विन बाहेती, प्रशांत जैन, राजेन्द्र सिंघी,आदित्य कुहाड़ और रंजीत जाजोदिया का सराहनीय प्रयास और योगदान रहा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें