Live

JHARKHAND POLITICS

चंपई सोरेन सरकार का फ्लोर टेस्ट कुछ देर में,शुरू हुई विधानसभा का विशेष सत्र

A
Arun Chourasiaलेखक

RANCHI:-झारखंड विधानसभा में थोड़ी देर में चंपई सोरेन की सरकार विश्वास मत हासिल करेगी.इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है.इसमें शामिल होने के लिए सत्ता और विपक्ष के विधायक विधानसभा पहंच गए हैं.



पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ईडी की कस्टडी में विधानसभा पहुंचे हैं ,वहीं जेएमएम और कांग्रेस के विधायक लग्जरी बस से गेस्ट हाउस से विधानसभा पहुंचे हैं. सीएम चंपई सोरेन अपना विश्वासमत प्रस्ताव पेश करेंगे.पक्ष-विपक्ष के विधायकों के बहस के बाद वोटिंग होगी.इससे पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अपना अभिभाषण पढ़ रहे हैं.उन्होंने जोहार के साथ अभिभाषण की शुरूआत की है.


पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के विधानसभा पहुंचने पर जेएमएम विधायकों ने उनके समर्थन में हेमंत सोरेन जिंदाबाद का नारा लगाते रहे.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें