Live

नेपाल-बिहार बॉर्डर पर छाया बाढ़ का खतरा

बिहार के इस शहर में जलमग्न हुआ रेलवे लाइन और सड़क

D
DESKलेखक

अररिया : नेपाल के पहाड़ी इलाके में लगातार हो रहें भारी बारिश से नेपाल समेत जोगबनी में बाढ़ ने दी दस्तक। नेपाल में चिरैया नदी का तटबंध टूटने के कारण जोगबनी शहर पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। रेलवे पटरी से लेकर शहर को सभी सड़कें जलमग्न हो गयी है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

जिला प्रशासन स्तिथि के गंभीरता को देखते हुए लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को ऊँचे स्थानों पर शरण लेने की अपील कर रहा है। फारबिसगंज के बीजेपी विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केशरी भी जोगबनी पहुँच कर स्तिथि का जायजा ले रहें हैं। इस मुसीबत में फंसे लोगों के लिए नाव समेत अन्य सामग्रियों की व्यवस्था में लगे हुए हैं।

वहीं रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के क्रम जोगबनी जाने वाली सभी ट्रेनों को फारबिसगंज में ही रोक दिया गया है। जोगबनी में लगातार अधिकारी कैंप लगाए हुए हैं। इस बार भी प्रशासन पूरी तरह मुश्तैद दिख रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें