झारखंड में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति
रामगढ़ और रांची में सबसे अधिक 264.8 MM वर्षा, जोन्हा और दशम फॉल के नजदीक नहीं जाने के निर्देश
रांची : झारखंड के रामगढ़ और रांची में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 264.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कांके डैम पानी से लबालब भर गया.वही झारखंड के जोन्हा फॉल एवं दशम फॉल जिला प्रशासन ने फॉल और डैम के नजदीक नहीं जाने का निर्देश दिया है . डैम पर पानी का दवाब कम करने के लिए फाटक खोलना पड़ा है.मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है .
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि निम्न दबाव के प्रभाव राज्य के कई जिलों में अच्छी वर्षा हुई है. लो प्रेशर एरिया के कल शाम डिप्रेशन और आज सुबह डीप डिप्रेशन में बदल जाने की वजह से आज भी सेंट्रल और वेस्ट झारखंड में अच्छी बारिश होने की सूचना है. रांची और रामगढ़ में सबसे अधिक 264.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी है.रविवार को भी डीप डिप्रेशन का पूरा सिस्टम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. जिसके प्रभाव से आज पलामू, डाल्टनगंज, गढ़वा में अत्यंत भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है. वहीं लातेहार, चतरा, गुमला, सिमड़ेगा, लोहरदगा में भारी वर्षा की संभावना है. इस दौरान हजारीबाग, रामगढ़, रांची, कोडरमा में भी कहीं कहीं भारी वर्षा हो सकती है. पिछले 24 घंटे में जिन जिलों में अच्छी वर्षा हुई है उनमें बोकारो में 175.1 mm, लातेहार में 93 mm, गढ़वा में 82 mm, खूंटी में 117.5 mm वर्षा हुई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।