Live

नालंदा में बाढ़ का संकट

जिरायन और लोकाइन नदी के जलस्तर में इजाफा, कई जगह टूटे बांध, कई गांवों में घुसा पानी, प्रशासन ने लगाया राहत शिविर

P
Prasoon Pandeyलेखक

NALANDA :नालंदा में एकबार फिर बाढ़ का संकट गहराने लगा है। दरअसल, जिरायन नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण बिंद प्रखंड के कथराही गांव के मिल्की खंधा में बने पुल के पास बांध टूट गया। बांध टूटने से पानी खंधा में प्रवेश कर गया. जिससे लगभग 720 बीघा में लगी धान की फसल पानी में डूब गयी।

स्थानीय लोगों की माने तो जिरायन नदी में जलस्तर वृद्धि होने से मिल्की खंधा में बने बिना शटर के पुल के पास बांध टूट जाने से पानी खंधा में प्रवेश कर गया. किसानों ने बताया कि करीब 10 वर्षों से यही हाल है. जब भी नदी में जलस्तर बढ़ता है तो पानी खंधा में प्रवेश कर जाता है। इसी को देखते हुए किसानों ने पहले पुल के पास शटर की जगह मिट्टी का बांध बांधा था लेकिन जलस्तर में वृद्धि होने से बांध पानी का बहाव सह नहीं सका और बांध टूट गया।

इसी प्रकार हिलसा के लोकाइन नदी के जलस्तर बढ़ने से बांध टूट गया है, जिससे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है और प्रशासन द्वारा राहत शिविर शुरू किया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाके का जिलाधिकारी द्वारा जायजा लिया जा रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें