Weather Alert
बिहार में फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी, इन 13 जिलों में होगी भारी बारिश, अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश
Weather Alert :मौसम विभाग ने एकबार फिर बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो राज्य के 13 जिलों में बारिश होगी। इनमें 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है जबकि 8 ऐसे जिले हैं, जहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच राजधानी पटना समेत प्रदेश में बीते तीन दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण मौसम सामान्य होने के साथ तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आयी है लिहाजा लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। इसके साथ ही अगले 24 घंटे के लिए फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की गई।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 24 घंटों के दौरान पांच जिलों के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज और गोपालगंज में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। भारी बारिश के साथ-साथ तेज झोंके चलने की भी आशंका जताई गई है।
इन 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
इसके साथ ही सूबे के 8 जिलों शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सीवान, सुपौल, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में मध्यम से भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दरभंगा, मधुबनी, कटिहार, भोजपुर, बक्सर, सहरसा, दरभंगा और समस्तीपुर जिले में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश के आसपास एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। ट्रफ लाइन उत्तर महाराष्ट्र, उत्तर पश्चिम बिहार से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इनके प्रभाव से खासतौर पर दक्षिणी भागों की तुलना में उत्तरी भागों में अत्यंत भारी वर्षा और दक्षिणी भागों में भारी वर्षा की चेतावनी है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।