Live

'Heeramandi' का फर्स्ट लुक Out

तवायफों पर बनी वेब सीरीज की दिखी पहली झलक, फिर धमाल मचाएंगे भंसाली...

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : बॉलीवुड के मशहूर डिरेक्टर्स में शुमार संजय लीला भंसाली अपनी आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के साथ ओटीटी की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस दफा भंसाली 'तवायफ़ों' की अनसुनी कहानियों को परदे पर उतारने में कामयाब रहे। वहीं दर्शकों के बीच सीरीज को लेकर जबरदस्त उत्साह है और इसे और बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फिल्म के पोस्टर ने ही इंटरनेट पर खलबली मचा दी है।







View this post on Instagram











A post shared by Netflix US (@netflix)

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' का इंतजार दर्शकों को लंबे वक्त से था। भंसाली अपने ग्रैंड सेट्स और कॉस्टयूम के साथ बढ़िया कहानियों को पर्दे पर उतारने के लिए मशहूर हैं। ऐसे में अब वो 'हीरामंडी' लेकर आ रहे हैं। इस वेब सीरीज में भंसाली ने हीरामंडी नाम की जगह को दिखाया है, जो वैश्याओं का इलाका था और जहां सिर्फ उनका ही राज चला करता था। फिल्म के वीडियो में भव्य झलक के साथ तवायफों की शान-ओ-शौकत भी नजर आई।


संजय लीला भंसाली की "हीरामंडी" एक वेब सीरीज है, जिसमें इंडस्ट्री की कई बेहतरीन अदाकाराएं हैं, जैसे कि - सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सेगल। बता दें कि भंसाली की हर फिल्म को लेकर दर्शकों में एक अलग क्रेज रहता है, क्योंकि वे इस तरह से फिल्मांकन करते हैं कि दर्शक चकित रह जाते हैं। वहीं "हीरामंडी" सीरीज का तो दर्शक ना जाने कितने लंबे समय से इंतजार कर रहें हैं और अब आखिरकार यह इंतजार अब खत्म होने वाला है। यूजर्स कमेंट बॉक्स में अपनी उत्सुकता जाहिर करने में जुट चुके हैं, वहीं कुछ ने तो अभी से ही इस सीरीज को सुपरहिट घोषित कर दिया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें