Live

Bihar

नवादा में पैक्स चुनाव को लेकर गोलीबारी, एक शख्स को लगी गोली, इलाके में मची सनसनी

P
Prasoon Pandeyलेखक

NAWADA :नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कबला गांव में गोलीबारी की घटना हुई है। वहीं, इस गोलीबारी में एक युवक को कमर में गोली लगी है, जिसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पकरीबारवां थाना की पुलिस और डीएसपी महेश चौधरी घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा को बरामद किया है। गोलीबारी में घायल युवक की पहचान कबला गांव के निवासी दिलीप सिंह के पुत्र गोपाल कुमार बताया जा रहा है।

गोलीबारी में घायल युवक गोपाल कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पैक्स चुनाव को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं, गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें