Live

सांसद रामकृपाल यादव पर हमला

मसौढ़ी के चेनारी में सांसद रामकृपाल यादव पर फायरिंग, बाल-बाल बचे सांसद, 9 लोगो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

G
GYAN SINGHलेखक

DESK: मसौढ़ी के चेनारी के पास पाटलिपुत्र से NDA प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर गोली चली है। घटना में सांसद रामकृपाल यादव बाल- बाल बचे। मामला पटना के मसौरी क्षेत्र के चेनारी का है। जहां अपने संसदीय क्षेत्र में भ्रमण करने के दौरान हमला हुआ है। घटना शाम साढ़े 7 की है।

सांसद रामकृपाल यादव की गाड़ी पर अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाने की बात कही है। एसपी ने बताया कि सांसद की ओर से एक आवेदन दिया गया है। जिसमें काफिले पर हमले की बात कही गयी है। आवेदन के आधार पर FIR किया गया गया है। बाक़ी सारे बिंदु अनुसंधान के क्रम में स्पष्ट किए जाएँगे। FIR में 9 प्राथमिकी अभियुक्तों का उल्लेख है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें