परिवार में मचा कोहराम
पेंट फैक्ट्री में आग,मजदूर समेत 11 की मौत,कई झुलसे
दिल्ली- बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से है यहां भीषण आग में 10 से ज्यादा की मौत हो गई है.वहीं कई अन्य झुलसे हैं.यह हादसा अलीपुर स्थित पेंट फैक्ट्री की है.यहां आग लगी तो स्थानीय मजूदर खुद से बुझाने की कोशिश करने लगे तभी पेंट का एक ड्रम विस्फोट कर गया जिसके बाद आग ने भीषण रूप ले लिया.और पूरे फैक्ट्री को अपने चपेट में ले लिया.
मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण आग में 11 की मौत हो गई है जबकि की झुलसे हुए हैं.फायर ब्रिगेड की 20 से ज्यादा गाडि़यों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.इस आगलगी की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है वहीं मृतक मजदूर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।