Live

BIHAR NEWS

भागलपुर में फिल्मी ड्रामा, पुलिस को देखते ही नदी में कूदा अपराधी

R
Ravi Prakashलेखक

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी ने पुलिस को देखते ही चानन नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि कुख्यात सुभाष यादव नदी किनारे हथियार के साथ छिपा हुआ था। और जब उसने पुलिस को अपनी तरफ आते देखा तो उसने बचने के लिए नदी में छलांग लगा दी ।

पुलिस टीम जैसे ही उसे पकड़ने पहुंची, आरोपी ने बचने के लिए नदी में छलांग लगा दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी को पकड़ने के दौरान पुलिसकर्मी भी नदी में उतरे। मगर उसको पकड़ने में उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।

फिलहाल SDRF की टीम नदी में आरोपी की तलाश कर रही है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

भागलपुर से सुशील कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें