Live

'फाइटर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

ऋतिक-दीपिका के हवाई एक्शन ने उड़ाए होश, जगाया देशभक्ति का जज्बा

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर रिलीज के बाद से ही इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। पहली बार यह जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नजर आ रही है। फिल्म गाना शेर खुल गए सोशल मीडिया पर छाया हुआ है वहीं अब एक्शन, इमोशन, ड्रामा, सस्पेंस और देशभक्ति से भरपूर फाइटर का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है।



एक्शन, इमोशन, ड्रामा, सस्पेंस और देशभक्ति से भरपूर फाइटर का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। दीपिका-ऋतिक का एरियल एक्शन रोंगटे खड़े कर देने वाला है। ट्रेलर आपके अंदर देशभक्ति जगा देगी। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने वाली है। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही कड़क है। यह सांस रोक देने वाले एरियल एक्शन के साथ देशभक्ति के जज्बे से भरपूर है। ऋतिक के साथ-साथ इसमें दीपिका के हवाई स्टंट भी होश उड़ा देने वाले हैं। दोनों की जोड़ी भी जम रही है, वहीं वर्दी में न सिर्फ दीपिका और ऋतिक, बल्कि अनिल कपूर भी खूब जंच रहे हैं।

बता दें कि यह फिल्म फाइटर (Fighter) 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 250 करोड़ के बजट में बनी फाइटर एक्शन पैक्ड मूवी है। यह देश की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। फिल्म की कहानी देश पर हुए एक टेररिस्ट अटैक से जुड़ी हुई है, जिसका फाइटर्स बदला लेते हैं। मेकर्स ने फिल्म में काफी अच्छा VFX और CGI वर्क करवाया है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें