किसानो को मिलेगी राहत!
खाद की किल्लत को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार खुद कर रहे हैं समीक्षा बैठक
PATNA:- बिहार के किसान इन दिनों खाद की किल्लत से परेशान हैं।इन किसानों को सबसे ज्यादा डीएपी खाद के लिए मारामारी करनी पड़ रही है।खाद की इस किल्लत को लेकर बिहार सरकार भी गंभीर नजर आ रही है।इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद विशेष बैठक कर रहें हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह बैठक सीएम आवास के संकल्प में कर रहें हैं जिसमें कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ,मुख्य मंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार और चंचल कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण कृषि विभाग के प्रधान सचिव समेत अनेक अधिकारी मौजूद हैं।
गौरतलब है कि बिहार में रबी फसल की बुआई को लेकर किसान खाद की गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। हालत यह है कि कई जिलों में किसान खाद के लिए एक दिन पहले ही दुकानों पर कतार लगाकर खड़े हो जा रहे हैं, और उनमें से कईयों को निराश होकर वापस लौट जाना पड़ रहा है।पिछले दिनों मीडिया से बातचीत में राज्य सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने भी खाद की कमी को स्वाकीर किया था ।उन्हौने केन्द्र सरकार को इसके लिए पत्र भी लिखा था। पत्र में डीेएपी खाद की उपलब्धता कुल मांग की सिर्फ 35 फीसदी बताया था और उसे बढाने की मांग की थी।
इसके साथ ही पाटलिपुत्र के भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने भी केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री से मुलाकात कर खाद की किल्लत को दूर करने की मांग की थी।इस बीच विपक्षी दल के नेता खाद की किल्लत को लेकर केन्द्र एवं राज्य की सरकार पर लागातार निशाना साध रहें हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।