Live

Bihar News

बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, मची सनसनी

P
Prasoon Pandeyलेखक

BHAGALPUR :भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। अपराधियों ने शरीर के कई अंगों को निशाना बनाया है और गोली मारी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर इशाकचक पुलिस पहुंची। स्थानीय पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कर दिया है। घटना में घायल मिथिलेश के पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में गोली लगी है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी पूरे मामले की छानबीन में जुट गये हैं। सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई है कि कि युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया है। मौके पर स्थानीय पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंचकर मामले की छानबीन की जा रही है। खबर लिखे जाने तक घायल का बयान अभी तक दर्ज नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर हर एक एंगल से जांच कर रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें