Live

GOLIBARI

बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े प्रोफेसर को मारी गोली, घटना के बाद पूरे इलाके में मचा हड़कंप

P
Prasoon Pandeyलेखक

सीतामढ़ी :बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है और सीतामढ़ी में दिनदहाड़े एक प्रोफेसर को गोली मार दी है। गोलीबारी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


दिनदहाड़े प्रोफेसर को मारी गोली

बेखौफ अपराधियों ने सीतामढ़ी शहर के बीच में स्थित श्री राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज में प्रोफेसर को दिनदहाड़े गोली मार दी है। फिलहाल प्रोफेसर को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रोफेसर की पहचान रवि पाठक के तौर पर हुई है। वे गोयनका कॉलेज में फिजिक्स डिपार्टमेंट के HOD हैं।


घटना के बाद इलाके में हड़कंप

वहीं, गोलीबारी की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी और SDPO सदर रामकृष्ण पहुंच गये हैं। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। गोलीबारी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें