वेंटिलेटर पर मशहूर फैशन डिजाइनर : मेदांता अस्पताल में इलाज जारी, हालत नाजुक
DESK : बड़ी खबर सामने आ रही है फिल्म जगत से जहां देश के सबसे प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों में से एक रोहित बल को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर भेज दिया है। वहीं उनके ने रोहित के स्वास्थ्य को लेकर ये खुलासा किया है कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत नासाज चल रही थी।
62 वर्षीय रोहित बल हृदय संबंधी बीमारी के कारण गुरुग्राम के मेदांता अस्तपाल में वेंटिलेटर पर हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रोहित को 3 दिन पहले मूलचंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालात बिगड़ते पर उनको मेदांता अस्पताल लाया गया। श्रीनगर में जन्मे रोहित बल ने अपना करियर 1986 में शुरू किया और वह देश के सबसे प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों में से एक हैं। वहीं लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखे जाने की खबर मिलते ही उनसे जुड़े सेलिब्रिटी और फैंस काफी चिंतित हैं।
देश के मशहूर फैशन डिजाइनर्स की सूची में रोहित का नाम शुमार है, जो मुगल फैशन को बढ़ावा देने के लिए मशहूर हैं। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद और चेन्नई समेत कई जगहों पर रोहित के स्टोर हैं। रोहित का नाम बॅालीवुड इंडस्ट्री में काफ़ी मशहूर है। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत, काजोल, करीना कपूर, सोनम कपूर और ईशा गुप्ता जैसे कई मशहूर हस्तियों के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं।