Live

फर्जी निकला शादी वाला वायरल वीडियो

दूल्हा मेरा असली दोस्त है, मनोरंजन के लिए बनाया था

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- दो दिन पहले हमने आपको बताया था कि कैसे मध्यप्रदेश में एक एमबीए छात्र को एक शादी समारोह में बिना बुलाए, पहुंच जाने के कारण घर के लोगों ने बर्तन धुलवाया था। सोशल मीडिया में वह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। लाखों-करोड़ों लोगों ने उसे देखा। इस वीडियो के बाद एक और वीडियो सामने आया। इसको लेकर सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि यह बिहार का वीडियो है। बिहार के लोग कितने दयावान होते हैं। किसी को पकड़कर बर्तन नहीं धुलवाते हैं। इतना ही नहीं घर के लोगों के लिए खाना ले जाने का आफर करते हैं। वायरल वीडियो के बार में कहा जा रहा है कि यह बिहार के भागलपुर का है।

इसमें देखा जा सकता है कि दिलेरी के साथ एक लड़का जयमाला स्टेज पर बैठे हुए दूल्हे से पूछता है कि भैया हम आपकी शादी में बिन बुलाए हुए आए हैं। आप गुस्सा तो नहीं करोगे। हम बगल के हॉस्टल में रहते हैं। आज खाना नहीं बनाया है। इसीलिए खाने के लिए यहां आ गए हैं। दूल्हा कहता है कि कोई बात नहीं। जाते समय अपने हॉस्टल के दोस्तों के लिए भी खाना लेते जाना। इस वीडियो को अब तक लाखों करोड़ों दर्शकों ने देख लिया है। लेकिन इस वीडियो के पीछे की जो सच्चाई है उसे जानकर आप चौक जायेंगे और सोचने पर विवश हो जाएंगे कि सोशल मीडिया का हर एक वीडियो सच नहीं होता।

वीडियो में जो लड़का दूल्हे से बात कर रहा है उसका नाम आलोक है। वीडियो की सच्चाई के बारे में आलोक कहता है यह एक प्लान वीडियो है। यह एक फर्जी वीडियो है। एक तरह से कहा जाए तो यह एक प्रैंक वीडियो है। इसमें सब कुछ पहले से फिक्स था। दूल्हा रियल लाइफ में मेरा दोस्त है। हम दोनों एक दूसरे को जानते हैं। पहले मैं वीडियो बनाता था और सोशल मीडिया पर अपलोड करता था। कुछ दिन पहले मेरी पुलिस में नौकरी लग गई है। इसके बाद से मैं वीडियो बनाने का काम बंद कर चुका हूं।

आलोक का कहना है कि मेरे वीडियो का मध्य प्रदेश के उस वीडियो से कोई लेना देना नहीं है जिसमें लड़के से बर्तन धुलवाया गया है। मैंने यह वीडियो कुछ महीनों पहले बनाया था। पता नहीं क्यों अचानक यह वीडियो फिर से क्यों वायरल हो रहा है।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें...WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें