Live

फर्जी CBI चढ़े पुलिस के हत्थे

अंतरराज्यीय लूट गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने, मोबाइल और 5 हजार नगद बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर:बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट गिरोह के 3 सदस्यों को अरेस्ट कर लिया है. गिरफ्तार तीनों सदस्य शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में क्राइम ब्रांच का अधिकारी और सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों के घर जाकर लूटपाट करता था.

बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना पर जिला पुलिस ने टीम बना कर शहर मेंCBIबनकर घूम रहे तीन अपराधियों को पकड़ा है. गिरफ्तार अपराधी देश के विभिन्न राज्यों में सीबीआई और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों के घर में प्रवेश कर पहले पैसा ,गहना और जमीन का कागजात अपने कब्जे में करता और फिर सब कुछ लेकर फरार हो जाता था. हालांकि कुछ दिन पहले कोलकाता में भी 3 जगहों पर ये गिरोह ने लूट की घटना को अंजाम दिया था.

पुलिस ने पिछले 4 महीनों में शहर में 13 मामला दर्ज किया और इस मामले में लगातार तलाश कर रही थी. पुलिस ने सभी गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया है. वहीं गिरफ्तार अपराधी के पास से लाखों रुपये के जेवरात, मोबाइल और 5 हजार नगत जब्त किया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें