Live

राज्यसभा में सांसदों का विदाई भाषण

PM मोदी ने पूर्व PM मनमोहन सिंह का किया गुणगान,दिल खोलकर की तारीफ

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : बजट सत्र की समाप्ति से एक दिन पहले (8 फरवरी) को राज्यसभा के 56 सांसदों की विदाई हुई। राज्यसभा से आज 56 सांसद रिटायर होने जा रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विचार रखे। अपने भाषण के दौरान PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को याद कर उनकी जमकर तारीफ की। PM मोदी ने कहा जब भी हमारे लोकतंत्र की चर्चा होगी, उसमें मनमोहन सिंह के योगदान की भी चर्चा होगी।


PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर दो वर्ष के बाद इस सदन में इस प्रकार का प्रसंग आता है लेकिन ये सदन निरंतरता का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा 5 साल के बाद नए रंग रूप के साथ सज जाती है। ये सदन हर 2 वर्ष के बाद एक नई प्राण शक्ति प्राप्त करता है। पीएम मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह 6 बार इस सदन को अपने मूल्यवान विचारों से नेता के रूप में और प्रतिपक्ष के नेता के रूप में भी बहुत बड़ा योगदान दे चुके हैं। मैं उस पल को नहीं भूल सकता हूं जब पूर्व पीएम व्हीलचेयर पर संसद में वोटिंग के लिए आए थे और लोकतंत्र के लिए मिसाल पेश की थी। पीएम मोदी ने कहा कि मनमोहन जी को पता था कि उनकी पार्टी जीतेगी नहीं, लेकिन फिर भी वो चुनाव में हिस्सा लेने व्हीलचेयर तक पर पहुंच गए।


बता दें कि जिन 56 सांसदों की आज राज्यसभा से विदाई हो रही है उनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम भी शामिल है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें