BIG BREAKING
चुनाव खत्म होते ही बेखौफ अपराधियों ने मचाया तांडव, दिनदहाड़े चर्चित व्यवसायी को मारी गोली, लोगों में आक्रोश
PURNIA :इस वक्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि पूर्णिया में बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाते हुए दिनदहाड़े एक चर्चित व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। वहीं, लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
गौरतलब है कि चर्चित व्यवसायी का नाम गोपाल यदुका बताया जा रहा है, जो भवानीपुर के काफी चर्चित व्यवसायी हैं। अपराधियों ने उन्हें दुकान पर ही गोली मारी है। बताया जा रहा है कि अपराधी दुकान में सामान लेने के बहाने आया था। दुकान का स्टाफ जैसे ही सामान लेने अंदर गया, वैसे ही काउंटर पर बैठे व्यवसायी को अपराधी ने माथे में गोली मार दी।
फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। वहीं, इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये हैं। पुलिस CCTV की मदद से अपराधियों की शिनाख्त और धर-पकड़ में जुटी है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।