Live

सावधान !

FACEBOOK समेत अन्य सोसल साईट्स पर मित्रता और चैटिंग करने से पहले सौ बार सोच लें,वर्ना आप भी पछताएंगे

A
Arun Chourasiaलेखक

Patna:- फेसबुक,ट्वीटर,इंस्टाग्राम ,व्हाट्सएप जैसी सोसल साईट्स जहां एक ओर लोगों को आपस में मेल जोल बढाने और एक दूसरे को जानने समझने का प्लेटफार्म मुहैया कराती है वहीं कभी कभी इसके दुरूपयोग से कई लोग मुसीबत में फंस जातें हैं।ऐसी ही मुसीबत में बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर स्थित एक निजी कंपनी के मैनेजर फंस गए हैं और इस मुसीबत से बाहर निकलने के लिए उन्हौने पुलिस में आवेदन देकर गुहार लगाई है.

दरअसल निजी कंपनी के मैनेजर साहब ने फेसबुक पर एक महिला का फेंड रिक्वेस्ट स्वीकार किया उसके बाद मैसेंजर के जरिए दोनो में चैटिंग शुरू हुई..फिर महिला ने वीडियो कॉल से बात करने लगी।हंसी मजाक और रोमांच की बातें मैनेजर साहब को अच्छी लगने लगी ..इस बीच वह महिला वीडियो कॉलिंग के दौरान एक दिन न्यूड हो गई और मैनेजर साहब के साथ स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली और फिर उन्हें ब्लैकमेल करने लगी,महिला ने 20 हजार की राशी भेजने के लिए एक खाता नंबर भेजा और ऐसा नहीं करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगी.महिला फ्रेंड का असली रूप देखकर मैनेजर साहब का दिमाग चकराने लगा और फिर उन्हौने अपने मित्रों से सलाह के बाद पुलिस के साइबर सेल में शिकायत की है। साइबर सेल अब तक महिला या उसके गिरोह तक नहीं पहुंच सकी है। पर इतना पता चला गया है कि ब्लैकमेल करने वाली महिला ने 20 हजार डालने के लिए जो खाता नंबर भेजा है वह बिहार से बाहर का है।ऐसे में मैनेजर साहब का यह मामला सोसल साइट्स का उपयोग करने वालो ंके लिए एक सबक की तरह ही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें