पश्चिम बंगाल में अहिंसा विश्व भारती का विस्तार : नई शाखा का शुभारंभ
कोलकाता- अहिंसा, शांति और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अहिंसा विश्व भारती की पश्चिम बंगाल शाखा का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर ‘शांति, सद्भावना व विकास’ विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष, जैन आचार्य लोकेश स्वामी, गोविंददेव गिरी तथा संस्था के चेयरमैन विनोद दुगड सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज में शांति, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शांति, सद्भावना और सामाजिक समरसता किसी भी राष्ट्र के सतत एवं समावेशी विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी विश्वास, भाईचारा और सहिष्णुता का वातावरण ही विकास की गति को आगे बढ़ाता है।वक्ताओं ने सभी वर्गों और समुदायों से सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उनका कहना था कि जब समाज के विभिन्न वर्ग मिलकर सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ते हैं, तभी विकास के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। संगोष्ठी के दौरान शांति, मानवता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। अहिंसा विश्व भारती की पश्चिम बंगाल शाखा के उद्घाटन को संस्था के विस्तार और उसके सामाजिक उद्देश्यों को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट