BIHAR POLITICS
EX CM राबड़ी देवी पहुंची तेजस्वी आवास..जानें क्या है RJD की रणनीति...
patna:-नीतीश सरकार के विश्वासमत को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष द्वारा लगातार रणनीति बनाई जा रही है.इस कड़ी में पूर्व सीएम राबड़ी देवी अपने छोटे लाल और सह पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पहुंची है.कयास लगाए जा रहे हैं कि वे सभी विधायकों से मिलने यहां पहुंची हैं और आरजेडी विधायकों के साथ पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेगी.
बताते चलें कि आरजेडी के सभी विधायक शनिवार से ही तेजस्वी यादव के आवास पर हैं.यहीं उनके रहने और खाने-पीने का इंतजाम किया गया है.आज वामपंथी दलों और कांग्रेस के विधायक भी तेजस्वी यादव के आवास पहुंचने वालें हैं और आज की रात महागठबंधन के सभी विधायकों की रात तेजस्वी आवास में ही कटेगी.तेजस्वी यादव लगातार पार्टी की रणऩीति को लेकर कदम उठा रहे हैं.उनकी कोशिश है कि महागठबंधन के सभी विधायकों को एकजुट रहने के साथ ही सत्तापक्ष के विधायकों में सेंधमारी करके कुछ खेला किया जाए.जिसकी घोषणा उन्होंने खुले आम की थी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।