Live

हलचल तेज

EX CM मांझी का बढ़ा भाव,LALU ने दिया बड़ा ऑफर,तो दौड़े-दौड़े मनाने पहुंचे BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी..

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-बिहार में विभिन्न दलों की राजनीतिक हलचल तेज है.लालू यादव पूर्व सीएम जीतनराम मांझी और उनकी पार्टी पर डोरे डाल रही है तो बीजेपी नेता भी मांझी के अपने पाले में बनाये रखने की कपूरी कोशिश कर रहे हैं और बड़ा पद ऑफर कर रहे हैं.बीती रात नित्यानंद राय जीतनराम मांझी से मिलने पहुंचे थे और अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जीतनराम मांझी से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं.मांझी के साथ उन्हौने वन-टू वन बात की है.वहीं मांझी के आवास पर हम पार्टी के चारों विधायक भी शामिल है.



वहीं दूसरे घटनाक्रम में बीजेपी के पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद राधामोहन सिंह राज्यपाल से मिलने पहुंचे हैं.हर कोई जानता है कि इस राजनीतिक उठा-पटक में राज्यपाल की भूमिका अहम है.इसलिए बीजेपी के सीनियर नेता राधामोहन सिंह का राज्यपाल से मिलना काफी अहम है.इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राधमोहन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के कार्य को आगे बढ़ाने में जो कोई सहयोगी बनना चाहेगा.उसका स्वागत बीजेपी की तरफ से किया जायेगा.वहीं इस राजनीतिक भूचाल के बीच सीएम नीतीश के धुर विरोधी माने जाने वाले चिराग पासवान की भी एक्टिवटी बढ़ी हुई है.उन्हौने केन्द्रीय गृहमंत्री अमितशाह से मुलाकात की है.चिराग पासवान में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि थोड़ी देर में पता चल जायेगा कि बिहार मे का बा..


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें