Live

EVM वेयर हाउस का निरीक्षण

ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह रांची डीसी ने किया निरीक्षण,उप निर्वाचन पदाधिकारी को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आज बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम,मोहराबादी,रांची में अवस्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे.

ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


आपको बता दें कि निर्धारित समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव, सुरक्षा एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें