EPFO वेतन सीमा बढ़ी
25 हजार तक के कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा कवरेज,बिहार समेत देशभर में 51 लाख नए कर्मचारी दायरे में
बिहार के कर्मचारियों के लिए EPFO से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है.केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के तहत अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब यह सीमा 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रति माह करने का फैसला लिया गया है। इस बदलाव से बिहार समेत देशभर में 51 लाख से अधिक नए कर्मचारी EPFO के दायरे में आ सकते हैं।
नई व्यवस्था का सीधा असर संगठित क्षेत्र में काम करने वाले उन कर्मचारियों पर पड़ सकता है,जो अभी वेतन सीमा के कारण EPFO की अनिवार्य कवरेज से बाहर हैं। बिहार में निजी कंपनियों और EPFO के दायरे वाले संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी इसका दायरा बढ़ सकता है।
EPFO के तहत कर्मचारियों को भविष्य निधि यानी PF के साथ सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अन्य लाभ मिलते हैं। इनमें पेंशन और बीमा जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। वेतन सीमा बढ़ने से अधिक कर्मचारियों को इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलने की संभावना है।हालांकि, केवल वेतन 25 हजार रुपये तक होने से हर कर्मचारी स्वतः EPFO के दायरे में नहीं आएगा। कर्मचारी की पात्रता, संस्थान की स्थिति और संबंधित EPFO नियमों के आधार पर कवरेज निर्धारित होगा।
सरकार के इस फैसले को संगठित क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारी PF, पेंशन और बीमा जैसी सुविधाओं से जुड़ सकते हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।