Hindi News / AEDO परीक्षा कदाचार मामले में बायोमेट्रिक ऑपरेटर अतुल गिरफ्तार,सॉल्वर गैंग और मैनेज्ड सेंटर...

EOU की बड़ी कार्रवाई : AEDO परीक्षा कदाचार मामले में बायोमेट्रिक ऑपरेटर अतुल गिरफ्तार,सॉल्वर गैंग और मैनेज्ड सेंटर के मिले अहम सूत्र

Edited By:  |
eou ki badi karwai

पटना:बिहार लोक सेवा आयोग की सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा में कदाचार से जुड़े मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है. EOU ने अप्राथमिकी अभियुक्त अतुल राज पाण्डेय को गिरफ्तार किया है.

यह मामला श्रीकृष्णापुरी थाना कांड संख्या 132/26 से संबंधित है. 23 अप्रैल 2026 को एएन कॉलेज,पटना स्थित परीक्षा भवन में परीक्षार्थी रौशन कुमार को बायोमेट्रिक्स कर्मी अंशु प्रिया द्वारा कथित रूप से उत्तर-पुर्जा दिए जाने के दौरान पकड़ा गया था. इसी मामले के अनुसंधान में अतुल राज पाण्डेय की संलिप्तता सामने आई.

EOU के अनुसार,अतुल राज पाण्डेय उक्त परीक्षा के दौरान कंकड़बाग स्थित रघुनाथ उच्च बालिका विद्यालय में बायोमेट्रिक ऑपरेटर के रूप में तैनात था। परीक्षा के दौरान उसकी सहकर्मी दीपिका कुमारी के मोबाइल फोन से AEDO परीक्षा से संबंधित साक्ष्य मिलने की बात सामने आई। अतुल का मोबाइल फोन भी परीक्षा केंद्र में जब्त किया गया था।

जांच में यह भी सामने आया कि अतुल राज पाण्डेय पूर्व में विभिन्न जैमर और बायोमेट्रिक्स कंपनियों के साथ कई परीक्षाओं में काम कर चुका है और कंपनियों को मानवबल उपलब्ध कराने का कार्य भी करता था.

EOU के मुताबिक,गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान मैनेज्ड परीक्षा केंद्रों और सॉल्वर5 गैंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण सूत्र सामने आए हैं। इन सूत्रों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। EOU मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।