Live

JHARKHAND NEWS

मधुपुर में बेटी के सौतन के बच्चों का दुश्मन, जहर देकर की मारने की कोशिश

A
Arti singhलेखक

मधुपुर:मधुपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ मुहल्ले में पेका शेख नामक एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के सौतन के बच्चों को खाने में जहर देकर उन्हें मारने की कोशिश की. इस मामले में बच्चे की मां और दादी ने मधुपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. बच्चों की मां मौसमी खातुन ने बताया कि 7 साल पहले उसका निकाह लालगढ़ निवासी शायम शेख के साथ हुआ था. जिससे तीन बच्चे हैं. लेकिन दो साल पहले ही पति शायम शेख ने बारामोजा गांव निवासी पेका शेख की बेटी से भी निकाह कर लिया. जिसके बाद अब पेका शेख अपनी बेटी के साथ मिलकर उसके बच्चो को मारने की कोशिश कर रहा है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें