Live

एनकाउंटर मामला

बढ़ते तनाव के बीच एसपी आधी रात को भरत तिवारी के घर पहुंचे,परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

A
archana singhलेखक

पटना:भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले ने तूल पकड़ लिया है. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. बढ़ते तनाव के बीच भोजपुर के एसपी आधी रात को भरत तिवारी के घर पहुंचे. एनकाउंटर के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.

एसपी ने परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उनकी बातें सुनीं. इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी एनकाउंटर को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई.

परिजनों का आरोप है कि भरत तिवारी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है,जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. वहीं, एसपी ने परिवार को आश्वासन दिया कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे,उसके आधार पर कार्रवाई होगी.

मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. विपक्ष लगातार सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहा है, जबकि प्रशासन निष्पक्ष जांच का भरोसा दिला रहा है.

भरत तिवारी एनकाउंटर मामला अब बिहार की बड़ी चर्चित घटनाओं में शामिल हो गया है और पूरे राज्य की नजर जांच के नतीजों पर टिकी हुई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें