Live

लातेहार में हाथियों का उत्पात जारी

दो घरों को किया क्षतिग्रस्त, अनाज खा गये, इलाके में दहशत

V
vivek pandeyलेखक

लातेहार जिला में बीते दो दिनों से हाथियों के झुंड का उत्पात जारी है। जिले के बालूमाथ थानाक्षेत्र अंतर्गत चमरेगा गांव में बीती रात्रि झुंड ने धावा बोलकर दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद घर में रखा अनाज चट कर गये। गनीमत रही कि घर वालों को पुर्वाभान होने पर घर से भागकर जान बचाने में सफल रहे।

बताते चलें कि इससे पूर्व चंदवा क्षेत्र के माल्हन गांव में झुंड ने जमकर उत्पात मचाते हुए चार घरों को नुकसान पहुंचाते हुए घर में रखा अनाज को चट कर गये हैं। इधर गांव में हाथियों का झुंड द्वारा विचरण करने से ग्रामीणों के बीच दहशत व्याप्त है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें