Live

हादसा

गोपालगंज उपचुनाव कराने जा रही SSB जवानों की गाड़ी हो गई दुर्घटनाग्रस्त ..

A
Arun Chourasiaलेखक

दरभंगा- उपचुनाव के लिए ड्यूटी SSB जवानों को लेकर जा रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया..इस हादसे में 5 जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज उपचुनाव में ड्यटी पर जा रहे एसएसबी की गाड़ियों का काफिला NH 27 के सकरी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एसएसबी कर 5 जवान को गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद स्थानीय थाना के मदद से सभी घायलो को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि एसएसबी जवान के पांच गाड़ियों का काफिला लाइन से गुजर रहा था। तभी एक गाड़ी ने बिना इंडिकेटर दिए टर्न ले लिया। उसी दौरान पीछे चल रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कुल 37 एसएसबी के जवान सवार थे। उनमें से चालक सहित 5 जवान ( किशोरी दास, रोशन कुमार यादव, राजू, बबलू कुमार श्रीवास्तव ) घायल हो गए। घटना के बाद जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच लाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस मामले पर दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अधीक्षक हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि पांच जवानों को यहां भर्ती कराया गया है.सभी को बेहतर इलाज दिया जा रहा है

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें