Live

BREAKING

मधुबनी में एक साथ तीन मजदूरों की मौत से मचा कोहराम..परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

A
Arun Chourasiaलेखक

मधुबनी-बड़ी खबर मधुबनी से हैं जहां एक साथ तीन मजदूर की मौत हो गई है जबकि दो अन्य झुलस गए हैं जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के बिस्फी थाना के पतौना OP क्षेत्र के बरदाहा गांव की के एक घर में शौचालय टैंक की सफाई के दौरान हादसा हुआ हैा.सफाई के लिए अंदर गए तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो अन्य झुलस गए हैं.दोनो झूलसे मजदूरो का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में किया जा रहा हैै.

दरअसल, पांचों शौचालय के हौज में उतरे थे। इस दौरान हौज में कहीं से करंट आ रहा था, जिसकी चपेट में पांचों मजदूर आ गए.इनमें से तीन मजदूर वहीं काल के गाल में समा गए जबकि दो मजदूर झुलस गए जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि शौचालय के हौज से कुछ सामान निकालने एक मजदूर नीते उतरा और उसे बचाने के लिए फिर बारी-बारी से पांच अंदर गए .सभी बिजली के चपेट में आ गए बाद में पूरे घर की बिजली कटवाकर जेसीबी के जरिए पांचों को बाहर निकाला गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें