Big Breaking
एक साथ 8 मजदूर की मौत से मचा हड़कंप
Purnia-बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया से है,जहां एक साथ 8 मजदूरों की मौत से हड़कंप मच गया..
यह मौत एक सड़क हादसे की वजह से हुई है।
पूरा मामला पूर्णियां जिले की जलालगढ थाना क्षेत्र के एनएच 57 काली मंदिर का है।यहां पाइप लेकर बोरिंग करने जा रही ट्रक पलट गयी,जिसकी वजह से ट्रक पर सवार मजदूर पाइप में दब गए और इसमें आठ मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई.हादसे की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला.पुलिस ने संबंधित परिवार को सूचित कर दिया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।