Live

एक सिगरेट ने पूरा घर तबाह कर दिया

गोड्डा में सिगरेट की चिंगारी से लगी आग में सब कुछ स्वाहा हो गया

A
Arun Chourasiaलेखक

Godda-बड़ी ही दुखद खबर झारखंड के गोड्डा से है जहां छोटी सी लापरवाही की वजह से एक परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया..दरअसल गोड्डा के बलबड्डा थाना क्षेत्र के गोसिचक गांव में एक शराबी ने सिगरेट पीकर उसका बचा हुआ टुकड़ा घर के ऊपर फेंक दिया जिसकी चिंगारी से पूरे घर में आग लग गई और पूरा का पूरा समान जलकर राख हो गया.

इस मामले में पीड़ित घर मालिक प्रकाश झा ने बताया कि कुछ लोग बीती रात शराब पीकर आए और मेरे घर के ऊपर सिगरेट की सुलगती चिलम को फेंक दिया जिससे मेरे घर में आग लगी,वहीं घर में लगे आग को देख गांव के कई लोग आग बुझाने आए लेकिन देखते ही देखते आग उनकू पूरा घर धू-धू कर जल गया. उनके घर में रखा ऊनी कपड़े के साथ ही खाने-पीने का सामान और बर्तन जलकर राख हो गया

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें