Live

Eid-ul-Fitr 2024

रांची के विभिन्न ईदगाहों में अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर दी बधाई

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची :देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े उल्लास के साथ मनाया जा रहा है .झारखंड की राजधानी रांची में भी ईद का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. ईद का पर्व खुशियों और भाईचारे का त्योहार है.

राजधानी रांची के प्रमुख ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई. शहर के विभिन्न स्थानों पर ईद की नमाज पढ़ने के बाद मुसलमान भाई एक दूसरे को गले लगाये. उन्होंने कहा कि30दोनों तक रोजा रखने के बाद पाक महीने रमजान की समाप्ति ईद के साथ होती है और आज का दिन हमारे लिए बेहद ही खास होता है. अमीरी और गरीबी के फासले खत्म होते हैं. अमन, चैन व शांति बनी रहे इसकी दुआ मांगी जाती है.

बता दें कि आज के दिन तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. वहीं ईद पर्व पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कई गणमान्य लोगों ने राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें